Monday, 21 September 2015

20+ Amazing facts about Snakes (in Hindi)

Interesting facts about Snakes (in Hindi) 

(सांपो के बारे में रोचक तथ्य)


सांप इस धरती पर उपस्थित उन चुनिंदा जीवो मे शामिल है जिनका कि यहा डायनासोर के युग से अस्तित्व है। इतने लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है। लेकिन फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है। आज हम आपको सांपो से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे।

  1. सांपो का इस धरती पर अस्तित्व 130 मिलियन सालो से है यानि कि डायनसोर के समय से।

  2. दुनिया में सांपों कि 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है, इनमें से लगभग 20% प्रजातियाँ ज़हरीली होती है।

  3. दुनिया के दो छोटे देश न्यूजीलैण्ड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका मे स्नेक नही पाये जाते है।

  4. भारत में सांपों कि करीब 300 किस्मे पाई जाती है, जिनमे से 50 विषैली होती है।

  5. हर साल सांपो द्वारा 100,000 लोग मारे जाते है।

  6. भारत में हर साल लगभग 2.50 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते है जिनमे से करीब 50000 लोगो की मौत हो जाती है जबकि सरकारी आंकड़ा मात्र 20 हजार का है।

  7. कोई भी सांप बिना छेड़े कभी नही काटता है, काटने कि अधिकतर घटनायें गलती से उन पर पैर पड़ जाने के कारण होती है।

  8. सबसे लम्बा सांप पाइथन रेटिकुलटेस ( Python Reticulatus) होता है जो कि 30 फ़ीट तक लंबा हो सकता है।

  9. साँप किसी भी चीज को चबाकर नही खाते ब्लकि सीधे ही निगल जाते हैं. साँप मेंढ़को, छिपकलियों , पक्षियों, चुहों और अपने से छोटे साँपो को भी खाते है. अफ्रीका का अजगर तो छोटी गाय को भी निगल जाता है. नेशनल ज्योग्रफिक के मुताबिक, सांप एक बार में खुद से 70 से 100 प्रतिशत बड़ा शिकार भी निगल सकते हैं।

  10. साँप अपने जबड़े के निचले हिस्से को जमीन से लगाकर धरती से उठने वाली तरंगों और थोड़ी सी हलचल को महसुस कर लेता है जिससे भुकंप और सुनामी जैसे विनाशकारी तुफान के बारे में जानकारी देने की क्षमता होती है.

  11. पानी में रहने वाले सांप अपनी स्किन से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार कि तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते है। साँपो को पानी की जरूरत भी ज्यादा नही होती. यह अपने शिकार से ही पानी प्राप्त करते है। कई सांप काफी दिनों तक भूखे रह सकते हैं। जैसे कि किंग कोबरा बिना खाए महीनों रह सकता है।

  12. सांप अपने नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते हैं। अपनी जीभ से सांप आसपास के माहौल का पता लगाते हैं।

  13. वैसे तो सांप दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं, लेकिन सांपों को ठंड पसंद नहीं है।

  14. कनाडा के मनिटोबा प्रान्त मे हर साल 30000 गार्टर स्नेक, शीत निद्रा के बाद, मैटिंग (सम्भोग) के लिए इकठ्ठा होते है। यह इस धरती पर होने वाली सबसे बड़ी Sex Orgy (सामूहिक सेक्स क्रिया) है। 

  15. सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी पूरी चमड़ी निकालते हैं।

  16. दक्षिणी अफ्रीका मे पाए जाने वाले हॉर्नड वाईपर (Horned Viper) के सर पे दो सिंग होते है। सिंग वाला वाईपर स्नेक।

  17. सांपो से जुड़ा एक और महत्व्पूर्ण तथ्य यह भी है की साँपों कि 70 % प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30 % प्रजातियां बच्चे पैदा करती है।
  18. साँप को कोई आवाज सुनाई नहीं देती. साँप बहरे होते हैं. हवा में पैदा होने वाली ध्वनि तरंगो का साँप पर कोई प्रभाव नही होता. बीन की आवाज सुनकर साँप का आना केवल लोगों में फैला भ्रम है.

  19. शेर जैसे भयंकर जानवर को तो हम मानव थोड़ी-बहुत ट्रेनिंग देकर कुछ सिखा सकते हैं पर साँप को नहीं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साँप कुछ सीख ही नही सकते. उनके दिमाग में अन्य जीव की तरह सेरिब्रल हेमीस्फियर नही पाया जाता है. दिमाग का यही हिस्सा सीखने की क्रिया को नियंत्रित करता है. साँप के दिमाग में यह हिस्सा ही नही होता, इस लिए वह कुछ सीखते ही नही है.

  20. हरा एनाकोन्डा सबसे लंबा सांप नहीं, बल्कि सबसे वजनी सांप होता है। ये 550 पाउंड तक के हो सकते हैं।

  21. ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड, सांपो की सबसे घनी आबादी वाली जगह है। यहां पर हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप, वो भी ज़हरीले गोल्डन विट वाईपर।

  22. किंग कोबरा जहरीले साँपो में सबसे लम्बे साँप होते है और आमतौर पर इनकी लंम्बाई 18 फुट तक होती है. इनका जहर इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उसकी मात्र 7 मि. ली. मात्रा 20 आदमी या 1 हाथीको मार सकती है.

  23. अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा स्नेक (Black Mamba) साक्षात यमराज है क्योकि इसके द्वारा काटे गये लोगो में से 95 % लोगो की मौत हो जाती है।

  24. अगर कभी सांप पीछे पड़ जाए तो घबराएं नहीं बस सांप की तरह टेढ़ा मेढ़ा यानी जिग जैग बनाकर दौड़ें। सीधा दौरने पर सांप आपका तेजी से पीछे कर सकता है लेकिन टेढ़ा दौरने पर सांप लंबे समय तक आपका पीछा नहीं कर पाएगा।

26 Amazing facts of Elephants (in Hindi)

Interesting facts about Elephants (in Hindi) 

(हाथियों के बारे में रोचक तथ्य)


NOTE : अगर आपका सामना कभी जंगल में हाथी से हो जाए और बचाव की कोई उम्मीद न रहें तो आपको हाथी से बचने के लिए पेड़ पर नही चढ़ना चाहिए और ना ही किसी चीज के पीछे छिपना चाहिए क्यूंकी हाथी के सूंड मे इतनी ताकत होती है कि वह एक झटके में पेड़ को उखाड़कर फेंक सकता है। सबसे आसान तरीका है कि आपको ज्यादा से ज्यादा शोर करना चाहिए. और जोर-जोर से चिल्लाना चाहिए इससे आपके बचने की उम्मीद कहीं ज्यादा है।
आज हम आपको हाथियों के बारे में ऐसे रोचक तथ्य बताएँगे जिन्हें पढ़कर आप पक्के चौंक जाएंगे : 

  1. आपने हमेशा देखा होगा कि हाथी दिन भर अपने कान हिलाता रहता है, क्‍या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्‍यों? असल में हाथी अपने विशालकाय शरीर की गर्मी को कानों के जरिये बाहर छोड़ता है। यह काम हाथी के कानों की कोशिकाएं करती हैं। यही कारण है कि अफ्रीका के हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं, क्‍योंकि वहां गर्मी ज्‍यादा पड़ती है।

  2. रेलवे की शुरुआत में ट्रेन के डिब्बे को धकेलने, उठाने व माल ढ़ोने के लिए क्रेन की जगह हाथी का इस्तेमाल किया जाता था। ये बात 1963 की है, जब बड़ौदा में ट्रेन को खींचने से लेकर माल ढ़ोने तक हाथियों का इस्तेमाल किया गया था।

  3. हाथियों में यौवन अवस्था आमतौर पर 13 या 14 साल की आयु में आ जाती है. हाथी एक मात्र ऐसा जानवर है, जिसको यौन क्रिया के लिये उत्‍तेजित करने के लिये प्रकृति ने अलग से ग्‍लैंड दिया है, जिसे टेंपोरल ग्‍लैंड कहते हैं, जो कान और आंख के बीच में शरीर के अंदर होता है। वहीं से हाथी अपनी यौन इच्‍छाओं को नियंत्रित एवं प्रदर्शित करता है। उत्‍तेजित अवस्‍था में हाथी के कान और कान के बीच एक छिद्र में से तरल पदार्थ रिसने लगता है। उत्‍तेजित अवस्‍था में हाथी का लिंग करीब 1 मीटर लंबा होता है और अंग्रेजी के अक्षर एस के आकार का हो जाता है।

  4. एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दुरी से सूंघ सकता है. लेकिन आपको बता दे कि हाथी हर मिनट में केवल 2 से 3 बार सांस लेते व छोड़ते हैं। 

  5. हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता और जिसके चार घुटने होते है.

  6. शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह गेंडे और हाथी से कभी भी लड़ना नहीं चाहता।

  7. हर हाथी की गरज़ भी हम मनुष्यों की आवाज की तरह भिन्न होती है. हाल के अध्ययनों से पता चला है कि हाथी जिस आवाज को सुनते हैं, उसकी नक़ल कर सकते हैं।

  8. हाथी कभी भी आपस में नही लड़ते. अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है.

  9. हाथी साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं और हर रोज नहाते हैं.

  10. हाथी अपनी सूँड से एक फर्स पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं. कई अन्य प्रजातियों की तरह, हाथी अपनी सूंड से ब्रश को पकड़ कर कलाकारी भी करते हैं। 
  11. हाथी की आंखों की रौशनी कम होती है, लिहाजा वो अपनी सूँड का इस्‍तेमाल उसी प्रकार करता है, जिस तरह एक नेत्रहीन व्यक्ति लकड़ी का। हाथी चलते वक्‍त सूँड से नीचे की ओर फूंकता है, और हवा जमीन से टकरा कर वापस आती है, उससे उसे आगे की राह का अंदाजा हो जाता है। हाथी एक बार में अपनी सूँड में करीब 8 से 9 लीटर तक पानी भर सकता है। वो सूँड से 350 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

  12. मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है. इसका गर्भकाल औसतन 22 महीने तक का होता है. 1 प्रतिशत मामलों में जुडवाँ बच्चे जन्म लेते हैं. नव जन्में हाथी की लंम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो तक का होता है.

  13. हाथी के शरीर का सबसे मुलायम हिस्सा उनके कान के पीछे होता है जिन्हें knule कहते हैं. हाथियों को संभालने वाले महंत अपने पैरों का उपयोग करके knule के जरिए हाथियों को निर्देश देते हैं.

  14. हाथी की आंखों की रौशनी बहुत कम होती है। खास बात यह है कि तेज़ रौशनी में उन्‍हें कम दिखाई देता है और कम रौशनी में ज्‍यादा। हाथी की आंख की पुतलियां बहुत जल्‍दी सूख जाती हैं, जिस वजह से वो अपनी आंख की पुतलियां हिला नहीं पाता है। पुतलियां आसानी से हिल सकें, इसके लिये उन्‍हें नम रखना जरूरी होता है, यही कारण है कि हाथी की आंख में एक तरल पदार्थ की सप्‍लाई होती रहती है, जो ज्‍यादा होने पर आंख से बाहर निकल आता है, जिसे हम आंसू समझ बैठते हैं।

  15. जवान अफ्रीकन हाथी की लंम्बाई 13 फीट तक बढ़ जाती है और भारतीय हाथियों की 10 फीट.
  16. जवान अफ्रीकन हाथी का वजन लगभग 6,160 किलोग्राम तक होता है और भारतीय हाथियों का 5000 किलोग्राम तक.

  17. हाथियों का जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है.

  18. हाथी आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलते हैं. इतना विशाल शरीर होने के बावजूद हाथी दिन भर में करीब 10 से 20 किलोमीटर चलते हैं और सोते सिर्फ 3 से 4 घंटे। खास बात यह है कि हाथी लेट कर नही ब्लकि खड़े होकर ही सोते हैं

  19. जानवरों में हाथियों का दिमाग सबसे बड़ा होता है और हाथी लंम्बे समय तक पानी में तैर सकते हैं.

  20. हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बिता देते हैं. ये लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं. खास बात यह है कि वो उसका सिर्फ 35 फीसदी ही पचा पाता है, बाकी मलद्वार से बाहर निकल जाता है।

  21. नर हाथी 12 से 15 साल की आयु के बीच झुंड़ छोड़ देते हैं.

  22. एक हाथी का बच्चा अक्सर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है.

  23. हाथी भी मनुष्यों की तरह Right या left handed होते हैं.

  24. हाथी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते हैं. अफ्रिकी हाथी के 4 दाँत होते है।

  25. हाथी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते हैं. जब हाथी चलते हैं तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है. इस कंपन से हाथी दुसरे हाथियों के बारे में जान लेते हैं.

  26. हमें बचपन से बताया जाता है कि अगर एक चींटी हाथी की सूँड में घुस जाये, तो वो मरने की कगार तक पहुंच सकता है, इसीलिये हाथी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाता है। यह बात सही है, लेकिन इसके आगे भी एक महत्‍वपूर्ण तथ्‍य यह भी है कि अगर हाथी को चींटी, मच्‍छर या मक्‍खी काट भर ले, तो उसे घाव हो सकता है, वैसे तो एक हाथी की चमड़ी लगभग एक इंच तक मोटी होती हैं. लेकिन इसकी त्‍वचा बहुत संवेदनशील होती है। यही कारण है कि हाथी अपनी त्‍वचा को सूर्य से निकलने वाली अल्‍ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाने के लिये मिट्टी में लोटता है।

Interesting facts about Pakistan (in Hindi)

Interesting facts about Pakistan (in Hindi)

(पाकिस्तान के बारे में रोचक तथ्य)


  1. इंटरनेट पर पोर्न सर्च करने के मामले में पाकिस्तान शीर्ष देशों की सूची में नंबर एक पर है। 

  2. 1947 में आजादी के दौरान पाकिस्तान में हिन्दू जनसंख्या 24% थी, अब वह घटकर 1% रह गई है, क्या हुआ गुमशुदा हिन्दुओं का ?

  3. आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

  4. दुनिया में 50 % से ज्यादा फुटबाॅल अकेला पाकिस्तान बनाता है। 
  5. विश्व में सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क पाकिस्तान का है।

  6. Pakistan Army दुनिया की छठी सबसे बड़ी Army है।

  7. भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन युद्ध जीते हैं।

  8. दुनिया का दुसरा सबसे ऊँचा पहाड़ K2 पाकिस्तान में है।

  9. छोलो का उत्पादन करने में पाकिस्तान भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।

  10. पिछले पांच साल में पाकिस्तान की साक्षरता दर, 250% तक बढ़ गई। 

  11. अकेले पाकिस्तान में 60 से अधिक भाषाएँ बोली जाती है।
  12. हर साल लगभग 1 लाख लोग ही पाकिस्तान जाते है।

  13. पाकिस्तान में हर 7 Second में एक बच्चे का जन्म होता है।

  14. एक दिन में सबसे ज्यादा पेड़ लगाने का रिकार्ड पाकिस्तान के नाम है। यहाँ एक दिन में 7,50,000 पेड़ लगाए गए थे।

  15. पाकिस्तान के पास दुनिया का का चौथा सबसे बड़ा Brodband Internet System है।

  16. पहला PC Virus दो पाकिस्तानी भाइयों ने बनाया था। http://(www.gazabhindi.com)

  17. 28 मई 1998 को पाकिस्तान Nuclear Power हासिल करने वाला पहला इस्लामिक देश बन गया।

  18. पाकिस्तान के राष्ट्रीय गान की धुन को दुनिया की तीन शीर्ष धुनो में पहला स्थान प्राप्त है।

  19. पाकिस्तानी गूगल पर सबसे ज्यादा सुअर, गधे, कुत्ते, बिल्ली और सांप की पोर्न वीडियो और अन्य सामग्री सर्च करते हैं।

40 Unbelievable facts about Earth (in Hindi)

Interesting facts about Earth (in Hindi) 

(धरती से संबंधित रोचक तथ्य)

World Earth Day (विश्व पृथ्वी दिवस) : 45 साल पहले 22 अप्रैल के दिन अमेरिका में पहली बार अर्थ डे का सेलिब्रेशन हुआ था। यह एक वार्षिक आयोजन है जो दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। 192 देश इसे मनाते हैं। 22 अप्रैल को ही विश्व पृथ्वी दिवस मनाए जाने के पीछे अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन रहे हैं। वे पर्यावरण को लेकर चिंतित रहते थे। आइए, आज हम आपके लिए धरती से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य लेकर आए है जिन्हें पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे :
  1. पृथ्वी के 40 % हिस्से में दुनिया के सिर्फ छ: देश है।

  2. पृथ्वी के सारे मनुष्य 1 वर्ग किलोमीटर के घन(cube) में समा सकते है. यदि हम एक वर्ग मीटर में एक व्यकित्त को खड़ा करे तो एक वर्ग किलोमीटर में दस लाख व्यकित्त खड़े हो सकते हैं। 

  3. चीन का वायु प्रदूषण इतना ज्यादा है कि स्पेस से देखने पर द ग्रेट वाल ऑफ चाइना भी दिखाई नहीं दी।

  4. पृथ्वी के स्लो रोटेशन की वजह से 2015 एक सेकंड लंबा होगा।

  5. अगर मनुष्य को बिना किसी सुरक्षा उपाय के स्पेस में छोड़ दिया जाए तो वह केवल 2:00 मिनट तक ही जीवित रहेगा।

  6. पृथ्वी पर एक बार सबसे विशाल उल्कापिंड गिरा था। इसका नाम होबा मीटिऑराइट रखा गया था।

  7. पृथ्वी के केंद्र में इतना सोना है, जो 1.5 फीट की गहराई तक इसकी पूरी सतह को ढंक सकता है। 

  8. 12 मील (19 किमी) की ऊंचाई पर प्रेशराइज्ड सूट पहनना जरूरी होता है। वरना मौत हो सकती है।

  9. पृथ्वी पर 1 सेकेंड में 100 बार और हर दिन 80.6 लाख बार आकाशीय बिजली गिरती है।

  10. धरती पर ताप का स्त्रोत केवल सुर्य नही है. बल्कि धरती का अंदरूनी भाग पिघले हुए पदार्थों से बना है जो लगातार धरती के अंदरूनी ताप स्थिर रखता है. एक अनुमान के अनुसार इस अंदरूनी भाग का तापमान 5000 से 7000 डिगरी सैलसीयस है जो कि सुर्य की सतह के तापमान के बराबर है. 

  11. अंतरिक्ष में मौजूद कचरे का एक टुकड़ा हर दिन पृथ्वी पर गिरता है। यह अनुमान नासा के वैज्ञानिकों ने लगाया है।

  12. क्या आप जानते है कि धरती के सारे महाद्वीप आज से 6.5 करोड़ साल पहले एक दूसरे से जुडे हुए थे. वैज्ञानिको का मानना है कि धरती पर कोई उल्का पिंड गिरने जा फिर निरंतर ज्वालामुखियों और ताकतवर भुकंपों के कारण यह महाद्वीप आपस से अलग होने लगे, इसी कारण धरती से डायनासोरो का अंत हुआ था. पहले जब सभी महाद्वीप जुड़े हुए थे तो नीचे दिए चित्र की तरह दिखते थे और इसे वैज्ञानको ने 'पैंजीया' नाम दिया है. 

  13. धरती पर हर रोज 45,00 बादल(मेघ) गरजते है.

  14. धरती पर मौजुद हर प्राणी में कार्बन जरूर है. 

  15. धरती के गुरूत्वाकर्षण के कारण पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊँचा होना संभव नही है. 
  16. आज से 450 करोड़ साल पहले, सुर्य मंडल में मंगल के आकार का एक ग्रह था जो कि पृथ्वी के साथ एक ही ग्रहपथ पर सुर्य की परिक्रमा करता था. मगर यह ग्रह किसी कारण धरती से टकराया और एक तो धरती मुड गई और दूसरा इस टक्कर के फलसरूप जो पृथ्वी का हिस्सा अलग हुआ उससे चाँद बन गया.

  17. सौर मंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है, जहां पानी सॉलिड, लिक्विड, वेपर रूप में मौजूद है। 

  18. पृथ्वी का 97 फीसदी पानी खारा है और फ्रेश पानी मात्र 3 प्रतिशत ही है। 90 फीसदी विश्व का कचरा समुद्रों में पहुंचता है।

  19. आज भी दुनिया की 748 मिलियन आबादी को पीने के लिए भी साफ पानी नसीब नहीं होता है। लगातार इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट में रोज औसतन 200 गैलन पानी का बर्बाद होता है। लीकेज के चलते रोजाना 36 मिलियन गैलन पानी बर्बाद होता है।

  20. दुनिया में 40% मौतें पानी, हवा और मिट्टी के प्रदूषण से होती हैं। सिर्फ एयर पॉल्यूशन से हर साल 70 लाख लोगों की मौत हो रही है।

  21. दुनिया में रोजाना 1 अरब लोगों को पीने लायक पानी नहीं मिल रहा, जबकि 2 अरब लोग साफ पानी को तरस रहे हैं। 2050 तक करीब 09 अरब लोग बिना पानी या कम पानी में गुजारा कर रहे होंगे। 2025 तक भारत के करीब 60% भूजल स्रोत पूरी तरह सूख चुके होंगे।

  22. समुद्र के एक लीटर पानी के 13 बिलियन हिस्से में एक ग्राम सोना मिला रहता है।

  23. पृथ्वी पर 99 फीसदी जीवित प्राणी महासागरों में से हैं 2000 जलीय जीवों की प्रजातियों के बारे में हर साल बताया जाता है।

  24. प्रतिवर्ष 10-12 दुघर्टनाओं का कारण शार्क होती हैं। हर साल 100 मिलियन शार्क मारी जाती हैं।

  25. यदि पृथ्वी का पूरा जल इकट्ठा किया जाए, तो यह 860 घन किमी के आकार की बॉल बनेगी। यह शनि के बर्फीले चांद टेथी के आकार से अधिक होगी।

  26. 3.7 बिलियन मील की दूरी से लिया गया पृथ्वी के फोटो का नाम 'पेल ब्ल्यू डॉट' है। अभी तक यह सबसे अधिक दूरी से ली गई धरती की तस्वीर है।

  27. 150 बिलियन डॉलर कुल लागत है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की। यह सबसे अधिक खर्चीला प्रोजेक्ट है, जिस पर सबसे ज्यादा राशि खर्च हुई।

  28. 106 बिलियन लोग पृथ्वी पर हैं। आगामी वर्ष 2050 में 9.2 बिलियन लोगों की संख्या बढ़ जाएगी।

  29. 200,000 लोग पृथ्वी पर हर दिन जन्म लेते हैं।हर सेकंड में दो लोगों की मौत हो रही है।
  30. इंसान द्वारा सबसे पुराना धार्मिक स्थल गोबेकली टेप तुर्की में स्थित है। इसका निर्माण 10,000 वर्ष ईसा पूर्व किया गया था।

  31. मनुष्य के द्वारा सबसे ज्यादा गहराई तक खोदा जाने वाला गड्ढा 1989 में रूस में खोदा गया था जिसकी गहराई 12.262 किलोमीटर थी. 
  32. 1953 में जब नेशनल हरीकेन सेंटर की शुरुआत हुई तो उसने सबसे पहले तूफान को जो नाम दिया, वह स्त्री संत का नाम था। 1979 में यह पहला मौका आया जब तूफानों में पुरुष नाम भी शामिल किए गए। अब तूफानों के नाम महिलाओं और पुरुषों दोनों के नाम पर होते हैं।

  33. एक दिन 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड का होता है। इतना ही समय पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने में लेती है। 

  34. माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई समुद्र स्तर से 8850 मीटर है। लेकिन पृथ्वी के केंद्र से अंतरिक्ष की दूरी देखें तो सबसे ऊंचा पर्वत इक्वाडोर का माउंट चिम्बोराजो है। इसकी ऊंचाई 6310 मीटर है।

  35. सूरज के अंदर 13 लाख पृथ्वी बराबर तारे समा सकते हैं।

  36. ग्लास की एक बोतल को पूरी तरह नष्ट करने में 4 हजार से भी ज्यादा साल लगते हैं। 

  37. धरती पर हर साल 77 लाख लोगों का बोझ बढ़ जाता है। 

  38. लगभग हर साल 30,000 बाहरी अंतरिक्ष के पिंड धरती के वायुमंडल मे दाखिल होते है. पर इनमें से ज्यादातर धरती के वायुमंडल के अंदर पहुँचने पर घर्षण के कारण जलने लगते है जिन्हें हम अकसर 'टूटता तारा' कहते है.

  39. इंसान द्वारा बनाई गईं 22 हजार वस्तुएं अर्थ प्लेनेट पर चक्कर लगा रही हैं। 

  40. दुनिया में हर साल 5 लाख भूकंप आते हैं। इनमें से एक लाख भूकंप सिर्फ महसूस किए जाते हैं जबकि 100 विनाशकारी होते हैं।

Saturday, 12 September 2015

Cristiano Ronaldo facts (in Hindi)

Interesting facts about Cristiano Ronaldo (in Hindi)

(क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के बारे में रोचक तथ्य)

पुर्तगाल के इस खिलाड़ी ने कम उम्र में ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्होंने उन्हें दुनिया के लेजेंड्री फुटबॉलरों में शुमार कर दिया है। छोटे से शहर में पले-बढ़े एक माली के बच्चे में कुछ ऐसा टैलेंट था कि वह करोड़ों दिलों की धड़कन बन बैठा। एक ओर खेल के लाखों प्रशंसक उसके दीवाने हैं, वहीं दूसरी तरफ करोड़ों युवतियां उस पर फिदा हैं।
टीन की छत के नीचे खेलकूद कर बड़े हुए रोनाल्डो अब अरबों के बंगले में रहते हैं और करोड़ों की गाड़ी में सफर करते हैं। लेकिन इस सक्सेस के पीछे छुपे संघर्ष से कम लोग ही रूबरू हैं। आज हम आपको क्रिस्टियन रोनाल्डो के बारे में ऐसे रोचक तथ्य बताएगें जिनको पढ़कर आप थोड़े दुखी तो होगे लेकिन बाद में खुश हो जाओगे :
  1. रोनाल्डो का नाम अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन के नाम से रखा. रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टीयानो रोनाल्डो डोस सैन्टोस अवीरो है.
  2. gazabgyaan.blogspot.in/
  3. Cristiano Ronaldo के पिता जोस डिनिस एवियरो सरकारी माली थी। पार्क और मैदानों की देखभाल कर वे घर का पेट पालते थे।
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  4. रोनाल्डो के पिताजी की मौत एल्कोहल ज्यादा लेने की वजह से 52 साल की उम्र में हुई, इसलिए रोनाल्डो एल्कोहल नहीं लेते.
  5. पति के निधन के बाद रोनाल्डो की मां ने घरों में कुक और क्लीनर का काम कर अपने परिवार का पेट पाला था।
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  6. रोनाल्डो ने अपना पहला मैच पुर्तगाल के स्पोर्टिंग लिस्बन क्लब के लिए 17 साल की उम्र में खेला. ये मैच स्पोर्टिंग और युनाइटेड के बीच खेला गया था, और इस मैच में एलेक्स फर्ग्यूसन ने रोनाल्डो को देखा और तुरंत युनाइटेड में लिया. क्लब ने इस चमत्कारी बच्चे को हासिल करने के लिए 17 मिलियन डॉलर चुकाए।
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  7. रोनाल्डो ने अपना वजन जिम करके थोडा बढाया था, क्योंकि कम वजन से वे और तेज दौडते थे जो उनके खेल के लिए अच्छा नहीं था.
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  8. रोनाल्डो के लिए 7 नंबर की जर्सी हमेशा लकी रही। हालांकि यह नंबर उनकी पहली पसंद नहीं था। 2002-03 में मैनचेस्टर युनाइटेड ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 28 नंबर की जर्सी मांगी थी, पर जब उन्हें 7 नंबर की जर्सी ऑफर की गई तो वे चिंता में पड़ गए, क्योंकि यह नंबर क्लब के नामी खिलाड़ियों जॉनी बेरी, जॉर्ज बेस्ट, स्टीव कूपेल, ब्रायन रॉब्सन, एरिक कैंटोना और डेविड बेकहम की पहचान था। बाद में 7 नंबर ही रोनाल्डो की भी पहचान बना।
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  9. रोनाल्डो सबसे महंगे खिलाडी है, लेकिन क्या आपको पता है? की रोनाल्डो ने 9 साल के बच्चे के कैंसर का इलाज करवाया और हमेशा रक्तदान करते है. 
  10. रोनाल्डो को उनके साथी खिलाड़ी और प्रशंसक 'क्राई बेबी' कहकर पुकारते हैं, पर यह निकनेम उन्हें उनकी मां डोलोरेस ऐवियरो ने दिया था क्योंकि बचपन में वे गुस्सैल थे और मैच के दौरान टीम के साथियों द्वारा पास न देने पर रो पड़ते थे।
  11. रोनाल्डो के फ्री कीक की तेजी 130 किलोमीटर प्रति घंटे है, इसका मतलब 31 मीटर प्रति सेकंड है जो की अपोलो 11 के रोकेट से चार गुना ज्यादा है.
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  12. रोनाल्डो का शरीर एक फ़िल्मी माडल से भी ज्यादा स्लिम है.
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  13. रोनाल्डो प्रैक्टिस करते समय 23 हजार किलो वजन उठाते है, जो की 16 टोयटो कार के बराबर है.
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  14. रोनाल्डो जब जंप लगाते है, तो वो जंप लगाते वक्त चीता से पांच गुना ज्यादा शक्ति लगाते है.
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  15. 14 साल की उम्र में रोनाल्डो को स्कूल से निकाल दिया था। उन्होंने अपने टीचर पर कुर्सी फेंकी थी।
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  16. जब रोनाल्डो 15 साल के थे तब उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. और डॉक्टर ने कहा था की उनका फुटबॉल करियर खतरे में है. लेकिन इससे उभरकर रोनाल्डो अब महान फुटबाॅलर बन गये और इस मुश्किल को हरा डाला.
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  17. रोनाल्डो को एक बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उन पर लंदन के एक होटल में एक युवती से रेप करने का आरोप था। हालांकि सबूत के अभाव में स्कॉटलैंड यार्ड ने उन्हें जल्द ही छोड़ दिया था। एक महीने बाद आरोप भी वापस ले लिए गए।
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  18. सर बॉबी चार्लटन, जिडान, मेराडोना, पेले की तरह ही रोनाल्डो का भी सपना है कि वह अपने देश को एक वर्ल्ड कप जीत कर दे।
    1. gazabgyaan.blogspot.in/
  19. एक बार रोनाल्डो ने अपने बारे में कहा था, की मै मेरे दोस्त अल्बर्ट फान्ट्रू को मेरे कामयाबी का श्रेय देता हू. हम दोनों बचपन में एक ही क्लब से खेले. जब हम क्लब में पहुंचे, तब क्लब ने हमसे कहा की जो ज्यादा गोल करेगा उसे हम लेंगे हमारी अकादमी में. हमने वो मैच 3-0 से जीता था, और पहला गोल मेंने किया था, फिर दुसरा गोल अल्बर्ट ने किया. तीसरे गोल के लिए अल्बर्ट गोल कीपर के बाजू से निकलकर गोल आसानी से कर सकते थे, उनके सामने कोई नहीं था लेकिन उन्होंने मेरे को पास दिया और मैंने वो गोल किया. और मुझे अकादमी में जगह मिली. और बाद में मैनें उससे पुछा की क्यू किया ऐसा, तब उसने कहा की तु मुझसे बेहतर है. अल्बर्ट ने ये बात खुद मिडिया को बताई बाद में. और अब अल्बर्ट के पास बंगला, कार और शानदार परिवार है और ये सब सिर्फ रोनाल्डो की देन है.

Strange facts of HIV / AIDS (in Hindi)

Strange facts of HIV / AIDS (in Hindi)

(एड्स के बारे में रोचक तथ्य)

  1. दुनियाभर में 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे के रूप में मनाया जाता है। AIDS का International Symbol लाल रिबन :fist: है जो 1991 में अपनाया गया था.

  2. AIDS इतनी खतरनाक है कि अब तक इससे 2.50 करोड़ लोग मारे गए है।

  3. AIDS चार शब्दों से बना है. वो है - Acquired = जो आप ने प्राप्त किया, Immuno = शरीर की प्रतिरक्षा, Deficiency = कमी और Syndrome = संलक्षन. इसका अर्थ है कि वह बिमारी जो आपके शरीर की खुद की रक्षा करने की power को कम कर देती है.

  4. HIV का अर्थ है - Human = मानव, Immuno deficiency = जो प्रतिरक्षा को कम करे और Virus = विषाणु. अर्थात् वह विषाणु जो किसी शरीर के अंदर उसकी रक्षा करने की शक्ति को कम करे.

  5. एड्स का पहला मामला 1959 में अफ्रीकी देश कॉंगो में सामने आया था, जब एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके खून की जांच की गई तो पता चला कि उसे एड्स था। 

  6. HIV से संबंधित सबसे सरल सिद्धांत को 'Hunter Theory' कहा जाता है. इसके अनुसार 1930 के दशक में अफ्रीका में किसी व्यक्ति को पीड़ित बंदर ने काट लिया जा उसने बंदर का मास खा लिया जससे वह HIV पीड़ित हो गया. इसके बाद सेक्स संबंधों कारण यह फैलता गया.

  7. WHO के मुताबिक, दुनिया में 3 करोड़ 26 लाख लोग एचआईवी पीड़ित हैं। एड्स पीड़ितों के मामले में साऊथ अफ्रीका पूरी दुनिया में पहले पायदान पर है। यहां कुल जनसंख्या में से दस प्रतिशत से ज्यादा लोग एड्स पीड़ित हैं। यहाँ हर रोज एड्स के कारण 4300 लोग मरते है। आंकड़ों की मानें तो यहां 56 लाख लोग एड्स से पीड़ित हैं ।

  8. एड्स पर बनी पहली हॉलीवुड फिल्म का नाम 'एंड द बैंड प्लेड ऑन' था। (

  9. HIV विषाणु कमरे के तापमान ( 25 डिग्री C) पर भी सूखे खून में 10-15 दिन तक जीवित रह सकते है. जैसे के उपयोग किए हुए टीके या सुई में .
  10. HIV विषाणु 60 डिग्री सेलसियस से ऊपर तापमान होने पर मारे जाते है.

  11. बिल्लियां मनुष्य की बहुत ही अच्छी दोस्त हैं। इन्हें भी एड्स के समान ही एक बीमारी होती है, जिसे एफआईवी कहते हैं। एचआईवी और एफआईवी में यह समानता है कि इनमें इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है।

  12. भारत में एड्स का पहला मामला 1986 में चेन्नई में सामने आया था। विदेशी टूरिस्टों के संपर्क में आने और सही सुरक्षा ना बरतने से इस महिला को एड्स हुआ। बता दें कि इस मामले के एक साल के अंदर भारत में एड्स से जुड़े 135 अन्य मामले सामने आए थे।

  13. Swaziland में अगर कोई लड़की मरती है तो 80% चांस है कि वह एड्स से मरी होगी।

  14. पूरी दुनिया में हर दिन 900 नए बच्चे AIDS के शिकार हो रहे है।

  15. अमेरिका में AIDS का 5 में से 1 मरीज ऐसा होता है कि उन्हें पता ही नही है कि वह AIDS से पीड़ित है।

  16. अफ्रीकी देश बोत्सवाना में एड्स के चलते लोगो की उम्र 65 साल से 35 साल पर आ गयी है।

  17. AIDS अब तक सबसे ज्यादा अध्ययन की जाने वाली बिमारी है.
  18. कुछ अन्य बिंदु
    AIDS के कारण
    1. पीड़ित व्यक्ति के साथ असुरक्षित सेक्स संबंध,
    2. दूषित खून से, )
    3. दुषित टीको और सुईओं से,
    4. पीड़ित माता के गर्भ में पल रहे बच्चे को और
    5. समलैंगिक संबंध.

    AIDS से बचाव
    1.पीड़ित साथी के साथ सेक्स संबंध न बनाएँ,
    2.खून को चढ़ाने से पहले जांच लें,
    3.उपयोग की हुई सुईओं और टीके दुबारा न उपयोग करें.


Wednesday, 9 September 2015

Amazing laws of Countries (in Hindi) -2

Amazing laws of Countries (in Hindi) -2

(दुनिया के अजब-गजब कानून) -2

  1. अर्केंसस की राजधानी लिटिल रॉक में शाम छह बजे के बाद कुत्ते भौंक नहीं सकते। अगर कुत्ते भौंके तो मालिक को जेल हो सकती है।

  2. वाशिंगटन के बेलिंगघम में किसी महिला द्वारा नाचते समय तीन कदम पीछे लेना गैर कानूनी है।

  3. इटली के कैपरी में शोर करने वाले जूते और चप्पल बैन हैं। (https://www.blogger.com)

  4. सिंगापुर में Chewing gum चबाना बैन है। 

  5. क्या आपको पता है कि उथाह में हर किसी को कजिन से शादी कर लेने की आजादी है लेकिन 65 साल की उम्र के बाद। माना जाता है कि उस उम्र में आपका फैसला गलत तो नहीं होगा। 
  6. क्या आपको पता है कि अगर स्पेन में स्लिपर पहन कार वाहन चलाते हैं तो इसके लिए आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

  7. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।

  8. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।

  9. Birmingham, Alabama के चर्च में रात को कोई सेक्स नहीं कर सकता।

  10. वेस्ट वर्जीनिया में ट्रेन में सफर के दौरान झपकी लेना गैरकानूनी है।

  11. मिशिगन में कोई भी व्यक्ति बच्चों और महिलाओं के सामने शपथ नहीं ले सकता है।

  12. Bolivia में शादी शुदा औरतों को एक ग्लास से ज़्यादा वाइन पीने की इजाज़त नहीं दी जाती।

  13. मिस्र में एक अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर कोई पति अपने पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देखता है और गुस्से में आकर उसकी हत्या कर देता है तो उस हत्या को उतना बड़ा अपराध नहीं माना जाता। 

  14. कोलंबिया में दुल्हन की माँ के सामने सुहागरात मनाई जाती है। 

  15. माल्टा और लेबनान जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर लड़की को अगवा करने उससे शादी कर लेता है तो उसका अपराध खारिज हो जाता है। हलांकि कि इस तरह की शादी में शर्त ये होती है कि 5 साल से पहले तलाक नहीं ली जा सकती है।

  16. कंसास में नंगे हाथों किसी मछली को पकड़ना मना है।

  17. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।

  18. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर पादना गैरकानूनी है।

  19. वाशिंगटन में रविवार को रजाई गद्दे नहीं खरीदे जा सकते हैं।

  20. अमेरिकी प्रांत मिसूरी में लोगों को शेविंग करने से पहले परमिट लेना जरुरी है।

  21. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि 'मैं एक एक्टर हूं', तो ये गैरकानूनी है।

  22. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।

  23. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।

  24. कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां महिलाएं किसी खेल प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकतीं। खासकर तैराकी की तो सख्‍त मनाही है।

  25. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।

  26. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।

  27. थाईलैंड में बगैर अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।

  28. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।

  29. फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है। इसके लिए उन्हें जेल भी हो सकती है। 

  30. अमेरिकी प्रांत लुइसियाना में शाम ढलने के बाद छिपकली पकड़ना गैरकानूनी है।

  31. मियामी में किसी जानवर की नकल करना कानूनन अपराध है।

  32. जॉर्जिया के अटलांटा में जिराफ को टेलीफोन या बिजली के खंभे में बांधना कानूनन जुर्म माना जाता है।

  33. वर्जिनिया में बिना जूते पहने कार चलाना अपराध माना जाता है।

  34. कुछ देशों में महिलाएं फैशन मैगजीन नहीं पढ़ सकती हैं।

  35. कई देश तो ऐसे है जहाँ महिला बार्बी डाॅल भी नही खरीद सकती।

  36. पेन्सिलवेनिया में पुरुष अपनी पत्नी की लिखित सहमति के बगैर एल्कोहल नहीं खरीद सकते हैं। 

  37. यमन में महिलाओं की गवाही आधी मानी जाती है जब तक उन्हें किसी पुरुष का समर्थन न हो। उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता।

  38. वीडियो गेम खेलना यूनान में अपराध है। 2002 में सरकार ने गैम्बलिंग, इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग मशीनों पर प्रतिबंध लगा दिया। वहां इंसान द्वारा बनाई गई मनोरंजन की इलेक्ट्रॉनिक चीजें नापसंद की जाती हैं।

  39. टेक्सॉस में किसी दूसरे व्यक्ति की गाय का दूध निकालना गैरकानूनी है।

  40. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।

Interesting laws of Countries (in Hindi) -1

Interesting laws of Countries (in Hindi) -1

(दुनिया के अजब-गजब कानून) -1

  1. फ्रांस में सुअर का नाम नेपोलियन रखना गैरकानूनी है।

  2. स्‍वीडन में अपार्टमेंट में रहने वाला व्‍यक्ति रात 10 बजे के बाद टायलेट में फ्लश नहीं कर सकता है।

  3. ईरान में तो महिलाओ का विश्व कप का मैच देखना भी बैन है।

  4. बर्मा में इंटरनेट का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है.

  5. इजरायल में रविवार के दिन नाक झाड़ने पर आप पर मामला दर्ज हो सकता है।

  6. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है। (Gazabhindi.com)

  7. ओहियो के ऑसफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है.

  8. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी है जब आप उसे खाना चाहते हैं. ऐसे में आप पर कार्रवाई हो सकती है।

  9. ईरान में पालतू जानवरों के साथ सेक्स करना जुर्म है।

  10. यूएस के टेक्‍सास में किसी गाय पर चित्रकारी करने पर सजा हो सकती है।

  11. सऊदी महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार नहीं है। ऐसा करने पर उन्हें सजा देने का भी प्रावधान है।

  12. न्यूयॉर्क प्रांत में डोरी में क्लिप लगाकर कपड़े सुखाने के लिए लाइसेंस लेना जरुरी है। (Gazabhindi.com)

  13. हवाई में जुड़वां भाई एक ही कंपनी में काम नहीं कर सकते हैं।

  14. ओरेगान में 69 नंबर की जर्सी पहन कर सड़क पर घूमे तो आपको जेल की हवा खानी पड़ेगी।

  15. वर्जिनिया में महिलाओं को गुदगुदी करना गैर कानूनी है।

  16. बोस्टन में लोग तीन कुत्तों से ज्यादा नहीं पाल सकते हैं।

  17. लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।

  18. यह सुनने में बड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन स्वीडन में दिन में 24 घंटे और 12 महीने कार की हेडलाइट ऑन रखनी होती है। (Gazabhindi.com)

  19. मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वॉशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत:वस्त्र रखना गैरकानूनी है.

  20. अर्केंसस में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की माह में एक बार पिटाई कर सकता है, लेकिन एक ही माह में दो बार पिटाई अपराध है.

  21. डेनमार्क में बच्चे का नाम 7 हजार नामों की सूची में से चुनना होता है। 
  22. चीन मे फूल, रुमाल, घडी , आदि तोहफे देना गलत माना जाता है और ऐसे तोहफे देने वाले इंसान से हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ लिया जाता है।

  23. सउदी अरब : बच्चों के लिए पोकमैन कार्टून प्रिय हो सकता है, लेकिन यहां नहीं। सरकार ने इस पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है। कारण यह कि इससे बच्चों का ध्यान भटकता है और वे सही शिक्षा हासिल नहीं कर पाते।

  24. टेक्सास में होटल की दूसरी मंजिल से किसी भैंस पर गोली चलाना गैरकानूनी है। (Gazabhindi.com)

  25. टेक्‍सास में प्‍लास या तार मोड़ने वाले औजार रखना अपराध माना जाता है।

  26. ओहायो प्रांत की लोगान काउंटी में किसी सोती हुई महिला को किस करना गैरकानूनी है।

  27. जार्जिया में अगर कोई स्कूली लड़की किसी लड़के के साथ टहल रही है तो यह जरूरी है कि लड़की की किताबें लड़का थामे। ऐसा नहीं हुआ तो दोनों पर जुर्माना हो सकता है।

  28. थाईलैंड में वहां के नोट पर पैर रखना एक अपराध माना जाता है क्योंकि वहां की मुद्रा पर सर्वाधिक सम्मानित थाई नरेश का चित्र बना होता है।

  29. यदि आप वक्त के पाबंद हैं, तो वेनेजुएला में यह आदत छोड़ दें। यहां पर बुलाए गए समय से 10 से 15 मिनट बाद में पहुंचना ही उचित समझा जाता है।

  30. न्‍यूजर्सी में किसी हत्‍या करते वक्‍त बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना मना है। (Gazabhindi.com)

  31. अगर आपको कार साफ करने में आलस्य आता है तो रूस की सड़कें आापके लिए नहीं है। रूस में गंदी कार दौड़ाने के लिए एक बार में 2000 रूबल्स यानी करीब 3400 रुपए का जुर्माना भरना पड़ता है।

  32. फ्लोरिडा की ली काउंटी में बुधवार को सूर्यास्त के बाद मूंगफली को बेचना गैरकानूनी है।

  33. कैलीफोर्निया में बाथ टब में लेटे लेटे संतरा खाने पर प्रतिबंध है।

  34. रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट और टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है.

  35. बायोमिंग में जून महीने में खरगोश की फोटो लेना मना है।

  36. वनेवाडा के यूरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है. ऐसा पाए जाने पर कड़ी सजा दी जाती है. (Gazabhindi.com)

  37. Oklahoma में कुत्ते को चिढ़ाने पर जेल हो सकती है।

  38. केटुंकी में किसी भी व्‍यक्ति के लिए साल में एक बार नहाना जरूरी है।
  39. मैसायूट्स ऐसी जगह से जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है. लेकिन उससे अलग खास बात ये है कि वहां रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी है.

  40. वेरमोंत एक ऐसा देश है जहाँ महिला को नकली दाँत लगवाने से पहले अपने पति की इजाजत लेनी पड़ती है।

  41. अल्बर्टा के एक शहर में कोई किसी पर चिल्लाना तो दूर गाली देना भी बैन है।

  42. सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है.हमारे यहां तो पार्टी से बचने के लिए जान बूझकर भूल जाते है।

  43. ऑस्ट्रेलिया के विटोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते है इसके लिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा.

  44. सऊदी और वेटिकन सिटी में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है। इन देशों में महिलाओं को मताधिकार के काबिल नहीं समझा जाता है। (Gazabhindi.com)

  45. फ्लोरिडा में वो ही महिलाएं स्काई ड्राइव कर सकती हैं जो शादी शुदा हैं।

  46. अलास्‍का में सोए हुए भालू को जगाकर उसकी तस्‍वीर लेना कड़ाई से मना है।

  47. वाशिंगटन में लॉलीपॉप पर प्रतिबंध है। यहां किसी भी तरह का लॉलीपाप खाना निषेध है।

  48. अधिकतर खाड़ी देशों में महिलाओं के पर्दा रखने को लेकर कड़े नियम कानून हैं। सऊदी अरब में तो महिलाएं गैर मर्द को चेहरा दिखाना तो दूर हाथ तक नहीं दिखा सकती हैं।

  49. जापान ने भले ही हमें सूमो रेसलिंग जैसी चीज दी है लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि वहां मोटा होना गैरकानूनी है। कानून के मुताबिक 40 साल से ज्यादा मर्दों और औरतों की कमर को 32 इंच से ज्यादा होने की इजाजत नहीं दी गई है।

  50. जिंदगी और मौत पर यूं तो किसी का कोई जोर नहीं लेकिन ब्रिटेन के एक कानून की बात मानें तो वहां कुछ वक्त पहले तक किसी को पार्लियामेंट में मरने की इजाजत नहीं थी। इस पर बैन था।

Interesting facts about Google (in Hindi)

(गूगल के बारे में रोचक तथ्य)

गूगल एक ऐसा नाम है जिसे शायद दुनिया में सबसे ज्यादा लोग जानते है। आज इन्टरनेट (Internet) का मतलब Google हो गया है क्योंकि इसके बिना इन्टरनेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती। गूगल को मुख्यत: सर्च इंजन (Search Engine) के रूप में जाना जाता है लेकिन इसकी कई मुख्य सेवाएँ जैसे जीमेल (GMAIL), युट्युब (YouTube), Google Maps आदि हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गयी है। गूगल (Google) की स्थापना 4 सितंबर 1998 में हुई थी और कुछ ही वर्षों में यह इन्टरनेट का पर्याय बन गया। आप रोजाना कई बार गूगल.कॉम (Google.com) पर सर्च करते होंगे लेकिन गूगल के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें (Interesting Facts) है, जो शायद आप नहीं जानते होंगे : 
1. शुरुआत में Googlके संस्थापक को HTML           (Hyper Text Markup Language जो कि वेब पेज   बनाने एंव डिजाईन करने के लिए आवश्यक है) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी| इसीलिए गूगल का होमेपज (Homepage) बहुत ही सीधा सादा है| बहुत समय तक तो इस पर सबमिट बटन भी नहीं था, रिटर्न की को हिट     करके ही टेग सर्च किये जाते थे !
)
2. “Google” नाम स्पेलिंग में गलती की वजह से पड़ा| गूगल के संस्थापक “Googol” नाम रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग लिखने में हुई गलती के कारण “Googol” का “Google” हो गया|

3. प्रतिवर्ष Google पर 2095100000000 सर्च किये जाते है यानि कि प्रति सेकंड गूगल पर 60,000 से भी ज्यादा सर्च किये जाते है|

4. 2010 के बाद से Google ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है|

5. GMAIL का आइडिया राजन सेठ ने दिया था जब वो गूगल में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। गूगल द्वारा जीमेल (Gmail) सेवा को शुरू करने से पहले पूरी तरह से जांचने के लिए इसे दो वर्ष तक आतंरिक रूप से इस्तेमाल किया गया था| 2004 में अप्रैल फूल यानी एक अप्रैल के दिन गूगल ने Gmail शुरू किया. सबसे ज्यादा Storage, तेजी से मेल सेंड करने की क्षमता ने लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बना दिया. शुरुआत में इसे Gmail account बनाने के लिए इसका आमंत्रण होना बहुत जरुरी होता था. बाद में popular होने के बाद यह सबके लिए free कर दिया गया.


6. 1998 में पहली बार गूगल डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया. इसमें नेवाडा में Burning festivel में भाग ले रहे लोगों के बारे में था. गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, जो अभी तक एक हजार से ज्यादा डूडल post कर चुकी है. डूडल एक खास तरह का लोगो होता है, जो गूगल पर किसी भी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद पर लगाया जाता है. जब दिवाली का त्योहार होता है तो पटाखे वाला डूडल दिखाया जाता है.नीचे वही दिखाया गया है.

7. गूगल के दफ्तर में 200 बकरियां नौकरी करती हैं। गूगल अपने दफ्तर के लॉन में घास की कटाई के लिए कटाई मशीन का उपयोग नहीं करता क्योंकि इससे निकलने वाले धुंए और आवाज की वजह से दफ्तर में इनोवेशन के काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होती है इसीलिए Google ने लॉन की घास की सफाई के लिए बकरियों को लगाया है। इससे घास की ट्रिमिंग होती है और बकरियों का पेट भी भर जाता है।

8. 2005 में गूगल ने Android कंपनी को खरीद लिया। एंड्रॉइड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज स्मार्टफोन के करीब 80 फीसदी बाजार पर इसका कब्जा है, यानी हर पांच में से चार स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं। हर दिन 15 लाख से ज्यादा लोग नया एंड्रॉएड डिवाइस खरीद रहे हैं। 

9. Google पर किये गए सर्च का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिखने के लिए 200 से भी अधिक बातों का ध्यान रखा जाता है एंव सेकंड के कुछ हिस्से में इन मापकों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदर्शित कर दिए जाते है|

10. इन्टरनेट (Internet) पर प्रत्येक वेबसाइट यह चाहती है कि विजिटर ज्यादा से ज्यादा समय उसकी वेबसाइट पर गुजारे लेकिन इन्टरनेट पर शायद Google ही एक ऐसी कंपनी है जो अपनी वेबसाइट (Website) पर लगने वाले समय को कम करना चाहती है और कम से कम समय में बेहतर सर्च रिजल्ट (Search Result) दिखाना चाहती है|

11. गूगल की 90% से अधिक कमाई विज्ञापनों (Advertisements) से होती है|

12. Google लिखने में होने वाली स्पेलिंग की गलती से बनने वाले कुछ नाम जैसे Googlr.com, Gooogle.com आदि डोमेन का मालिक भी गूगल ही है|

13. अगर आप 466453.com पर जाएँगे तो आप Google के होमपेज पर पहुँच जाएँगे क्योंकि इस डोमेन नेम (Domain) को भी गूगल ने खरीद लिया है| दरअसल मोबाइल के बेल कीपैड (जिसमे नंबर एंव अल्फाबेट्स साथ साथ होते है) में “Google” लिखने के लिए 466453 को टाइप करना पड़ता है| अगर आपने गलती से अल्फाबेट्स की जगह नंबर्स को सेलेक्ट किया हुआ है और आप google लिखना चाहते है तो Google की जगह 4666666455533 टाइप हो जाएगा| इसी के कारण गूगल ने www.466453.com डोमेन को भी खरीद लिया है|
14. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि गूगल ने अपनी पहली
ट्वीट कम्प्यूटर की भाषा जिसमें 0 और 1 का इस्तेमाल किया जाता है -'बाइनरी (Binary)' में की थी।
यह ट्वीट थी-
“I’m 01100110 01100101 01100101 01101100 01101001 01101110 01100111 00100000 01101100 01110101 01100011 01101011 01111001 00001010.”
अंग्रेजी में इसका मतलब है ' im feeling lucky' गूगल के सर्च बटन के बगल में आपको यही शब्द लिखे मिलेंगे। इस पर क्लिक करते ही आप अब तक के सभी गूगल डूडल के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

15. गूगल प्रतिदिन 5 अरब रूपये से भी ज्यादा कमाती है यानि कि गूगल प्रत्येक सेकंड में 50,000 रूपये कमाता हैं।

16. प्रति सप्ताह 20,000 से भी ज्यादा लोग गूगल में जॉब के लिए आवेदन करते है|

17. 2006 में गूगल ने ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट YouTube खरीद ली. YouTube पर हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload किए जाते हैं. वहीं दुनिया भर लाखों चैनल पर आने वाले programe इस पर upload होते हैं, इस तरह की चीज ने दुनिया को और पास लाकर खड़ा कर दिया. गूगल की विडियो सेवा युट्युब (YouTube) पर प्रतिमाह कुल 6 अरब घंटों के विडियो देखे जाते है|

18. गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए है !

19. गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है ! उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी !

20. Android ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में सबसे ज्यादा
इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल ओएस बन गया है। आपको बताते चलें की गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को ABCD के अल्फाबेट के हिसाब से नाम दिए गए हैं Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean, Kitkat, Lilipop और हालिया M.

21. गूगल को खरीद सकती थी Yahoo!

याहू गूगल को एक मिलियन डॉलर में खरीद सकती थी,   लेकिन नहीं खरीदा। इसी की वजह से लैरी पेज और           सर्जी ब्रिन ने अपनी पीएचडी बीच में छोड़कर गूगल पर         काम करना शुरू किया। सोचिये, ये डील हो जाती तो         याहू आज कहां होता...

मुफ्त में होती है गूगल की कमाई
यूजर्स जिन सेवाओं को मुफ्त समझते हैं, गूगल को उन्हीं के बल पर कहीं और से कमाई होती है। अन्य कंपनियां यूजर्स के बारे में जानकारियां गूगल से खरीदती हैं या उसे अपने विज्ञापनों के लिए पैसा देती हैं। विज्ञापन पर हर क्लिक के लिए गूगल चंद सेंट से लेकर सैकड़ों डॉलर तक वसूलता है।

कहां से पड़ा नाम
ऐसी मान्यता है- एक के पीछे 100 शून्य लगा दिए जाएं तो बनती है एक अनूठी संख्या ‘गोगोल’, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे एक 9 साल के बच्चे ने गढ़ा था। इसी शब्द के अपभ्रंश से बना है शब्द ‘गूगल’, जिसके बारे में कहा जाता है कि आज अगर वह न हो, तो दुनिया खाली-खाली सी लगेगी।